Ladli Behna Yojana: “लाड़ली बहना योजना” के बारे में आपको बता दूं कि यह एक सरकारी योजना “Sarkari Yojana” है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस Ladli Behna Yojana 2024 के तहत महिलाओं के बैंक खातों में मासिक रूप से धनराशि जमा की जाती है। यह Ladli Behna Yojana 2024 मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू की थी। हाल ही में हुए चुनावों में यह योजना चर्चा का केंद्र बन गई है।
महिला बाल विकास विभाग सागर के आदेश के अनुसार इसमें बड़े परिवर्तन की संभावना है। जिससे लाड़ली बहना योजना के नियमों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या योजना में कोई बदलाव हुआ है और कैसे यह महिलाओं को प्रभावित कर सकता है।
Ladli Behna Yojana क्या है?
लाड़ली बहना योजना एक सरकारी योजना “Sarkari Yojana” है। जिसे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को मासिक रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस Ladli Behna Yojana 2024 में लगभग 1.31 करोड़ महिलाएं शामिल हैं जो इसका लाभ उठा रही हैं। शुरुआती किस्तों में प्रति महीने राज्य की महिलाओं को 1000 रुपए दिए जा रहे थे। जिसे बढ़ाकर बाद में 1250 रुपए किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि योजना की राशि को और बढ़ाकर 3000 रुपए तक पहुंचाएंगे। जिससे सभी महिलाएं प्रतिमाह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता पा सकेंगी।
क्या है लाड़ली बहना योजना से जुड़ा मामला
लाड़ली बहना योजना 2024 के संबंध में महिला बाल विभाग सागर ने जारी किया गया एक आदेश चर्चा का केंद्र बना दिया है। इस आदेश के मुताबिक अपातकालीन स्थितियों में योजना के लाभार्थियों को बाहर करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस नेता सैय्यद जाफर ने इस आदेश का खुलासा किया और इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। इस आदेश के परिणामस्वरूप सागर के 511 महिलाएं ने Ladli Behna Yojana 2024 का लाभ छोड़ दिया है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस विषय पर नवीनतम समाचारों का अध्ययन कर सकते हैं।
क्या लिखा है महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग सागर ग्रामीण-2 के कार्यालय परियोजना अधिकारी ने जारी किया एक आदेश जिसमें कहा गया है कि Ladli Behna Yojana 2024 का लाभ लेने वाले आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, अध्यक्ष या सचिव, स्वयं सहायका समूह के सदस्यों को चाहिए कि वे अपना लाभ छोड़ दें। इसका अधिसूचना करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। और इस समय के बाद यदि कोई भी व्यक्ति अपना लाभ नहीं छोड़ता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इस आदेश में अपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी अयोग्य व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बात नहीं कही गई है।
क्या बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना
लाड़ली बहना योजना 2024 के संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सैय्यद जाफर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि सरकार का यह निर्देश Ladli Behna Yojana 2024 से लाभ लेने वाली महिलाओं को अपातकाल में बाहर करने की साजिश है। उन्होंने त्वरित प्रभाव से सरकार से आदेश वापिस लेने की मांग की है। इसके साथ ही नई भाजपा सरकार ने भी यह आदेश जारी किया है कि अपात्र महिलाएं लाड़ली बहना योजना 2024 के लाभ से वंचित की जाएंगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि Ladli Behna Yojana 2024 में कठिनाईयों की शुरुआत हो रही है और धीरे-धीरे सरकार इसे बंद करने की तैयारी में है। इससे यह सुझाव दिया जा रहा है कि यह Ladli Behna Yojana अब और नहीं चलेगी। और यदि चली भी तो उसका लाभ सिर्फ पात्र महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए नियमों में कड़ाई की जाएगी ताकि वास्तविक लाभार्थी ही इसका उपयोग कर सकें। हालांकि, इस आदेश को मीडिया में चर्चा होने के बाद बाद में विभाग ने इसे वापिस ले लिया है।